सरस्वती पूजा को लेकर बारसोई थाना प्रांगण में शांति समिति की हुई बैठक ।
*** मनोरंजन साहा ***
शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न करने को लेकर रविवार को बारसोई थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी सरस्वती पूजा समिति सौहार्दपूर्ण वातावरण में क्षेत्र सरस्वती पूजा मनाए । इसके लिए सभी पूजा कमिटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है । न्यायालय द्वारा पूजा स्थलों पर डीजे पर प्रतिबंध है इसलिए पूजा कमेटी से आग्रह है कि वह डीजे ना बजाएं । वहीं उन्होंने पूजा कमेटियों में हुड़दंगयों पर नजर रखने नशे के अवस्था में जुलूस में सम्मिलित होने सहित कई मामलों पर चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग बख्शें नहीं जाएंगे। आगे उन्होंने कहा बिना लाइसेंस लिए पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी । पूजा आयोजक से आवेदन प्राप्त होने पर उनको नियमानुसार लाइसेंस प्रदान कराया जाएगा । सरकार के सभी नियमों का दिशानिर्देश का पालन करते हुए आयोजकों द्वारा पूजा कराई जाएगी । जहां सभी लोग श्रद्धा पूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा मनाएं । वही इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी, विधान पार्षद प्रतिनिधि नपं मोहम्मद मुजा , मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रमोद साह, जदयू नेता रोशन अग्रवाल, तनवीर आलम, मुनिव चौधरी, वार्ड पार्षद दीपक चंद्र दास, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद रोहित भगत, उर्फ मोंटी, मों० मोमिर, सागर साह, मो० नजर, दीना यादव, वार्ड पार्षद अजय कुमार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
अंतिम सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सेवा भाव से श्रद्धालुओं को शरबत वितरण, पप्पी सिंह ने की भोलेनाथ की पूजा
डेस्क (हसनगंज) सावन की पवित्र अंतिम सोमवारी पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में आस्था...
श्रावण की अंतिम सोमवारी पर शिवालय में गूंजे भक्ति के स्वर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावण मास की अंतिम एवं चौथी सोमवारी के अवसर पर मनिहारी स्थित सार्वजनिक शिवसेना मंदिर में...
गणपति महोत्सव की तैयारियां तेज, नव युवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों का चयन।
फलका (मो0 काजु) आगामी गणपति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नव युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार...
भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
फलका (मो0 काजु) सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की...
बाबा गोरखनाथ धाम में शिव-पार्वती का हुआ गठबंधन, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर
डेस्क (बारसोई) कटिहार जिले के प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में रविवार की शाम धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।...
कटिहार पहुंचे स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव। नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा मांग-पत्र
डेस्क (बारसोई) कोसी स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव कटिहार पहुंचे। कटिहार में नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के...
