April 30, 2026

सोहराय पर्व के तिसरे दिन आदिवासियों ने बड़े धूमधाम के साथ की खुंटो की पुजा ।

Read Time:2 Minute, 1 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित इटवा संथाली गांव में आदिवासियों का त्यौहार सोहराय पर्व के तीसरे दिन खुंटो की पुजा व जश्न बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर छह दिन तक चलने वाले सोहराय पर्व के अवसर पर मांझी व नायके ने अपनी टीमों के युवक और युवतियों के साथ नृत्य पेश करते हुए संथाली भाषा में कई गीत प्रस्तुत किये। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। मौके पर राजेश सोरेने, मिरु हांसदा, शीला हांसदा सहित लोगों ने बताया कि हम आदिवासी समाज का सबसे बडा़ त्यौहार सोहराय पर्व है। सोहराय पर्व आदिवासी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व मवेशियों और मानव के बीच गहरा प्रेम स्थापित करता है। यह पर्व भारत के मूल निवासियों के लिए विशिष्ट त्योहार है। बताया भारत की आत्मा खेतीबाड़ी पर निर्भर करती है इसलिए सोहराय पर्व में पशुओं को माता लक्ष्मी की तरह पूजा जाता है। इस दिन बैलों की पूजा कर किसान धन-संपत्ति की वृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि सोहारय पर्व आपसी भाईचारा एवं प्रकृति से प्रेम को बढ़ावा देता है। सोहराय पर्व के मौके पर आदिवासियों ने अपनी सभ्यता संस्कृति की पूजा-अर्चना बडे़ ही धूमधाम से की। इस अवसर पर सैकड़ों आदिवासी समुदाय के महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

Previous post जिला उद्योग केंद्र द्वारा शिविर आयोजित की जाएगी आज
Next post सोलह प्रहर हरिनाम संकीर्तन यज्ञानुष्ठान आरंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial