सोहराय पर्व के तिसरे दिन आदिवासियों ने बड़े धूमधाम के साथ की खुंटो की पुजा ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित इटवा संथाली गांव में आदिवासियों का त्यौहार सोहराय पर्व के तीसरे दिन खुंटो की पुजा व जश्न बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर छह दिन तक चलने वाले सोहराय पर्व के अवसर पर मांझी व नायके ने अपनी टीमों के युवक और युवतियों के साथ नृत्य पेश करते हुए संथाली भाषा में कई गीत प्रस्तुत किये। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। मौके पर राजेश सोरेने, मिरु हांसदा, शीला हांसदा सहित लोगों ने बताया कि हम आदिवासी समाज का सबसे बडा़ त्यौहार सोहराय पर्व है। सोहराय पर्व आदिवासी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व मवेशियों और मानव के बीच गहरा प्रेम स्थापित करता है। यह पर्व भारत के मूल निवासियों के लिए विशिष्ट त्योहार है। बताया भारत की आत्मा खेतीबाड़ी पर निर्भर करती है इसलिए सोहराय पर्व में पशुओं को माता लक्ष्मी की तरह पूजा जाता है। इस दिन बैलों की पूजा कर किसान धन-संपत्ति की वृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि सोहारय पर्व आपसी भाईचारा एवं प्रकृति से प्रेम को बढ़ावा देता है। सोहराय पर्व के मौके पर आदिवासियों ने अपनी सभ्यता संस्कृति की पूजा-अर्चना बडे़ ही धूमधाम से की। इस अवसर पर सैकड़ों आदिवासी समुदाय के महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
