जिला उद्योग केंद्र द्वारा शिविर आयोजित की जाएगी आज
नवीन मेहता (कदवा)
जिला उद्योग केंद्र कटिहार की ओर से आज सोमवार 30 जनवरी 2023 को कदवा प्रखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का कैंप आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के डीआरपी ई० गुलफराज ने बताया की यह योजना जिला में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिसमें कैंप में ही इच्छुक लोगों का आवेदन करवा कर बैंक को ऋण स्वीकृति के लिए अग्रसरित किया जायेगा। अपर अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी महाप्रबंधक संतोष महतो ने बताया की इस योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने वाले व्यक्तिगत आवेदकों को परियोजना राशि का 35 % कैपिटल लिंक सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है। इस कैंप में उद्योग विस्तार पदाधिकारी रवि कुमार सहित कदवा प्रखंड के सभी बैंक के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
More Stories
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 4.96 लाख का जुर्माना वसूला।
रतन कुमार ओझा (कटिहार) सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार...
मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा छह माह से बंद, जान जोखिम में डाल गंगा पार कर रहे लोग
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट और झारखंड के साहिबगंज के बीच चलने वाली ऐतिहासिक...
भूमिहीनों ने आवासीय भूमि बंदोबस्ती के लिए सीओ को दिया आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी अंचल क्षेत्र के बन्दावन गांव निवासी भूमिहीन जशा सूई ने आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की...
सरकारी तालाब में कचरे का अंबार, हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है मुख्य सड़कछठघाट के आसपास पसरी गंदगी से ग्रामीण परेशान, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल; साफ-सफाई और स्थायी जलनिकासी की मांग
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर हाटखोला स्थित सरकारी तालाब इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा...
विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने केक काटकर जताई खुशी, 31 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर की दी शुभकामनाएं
डेस्क (बारसोई) उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के सौजन्य से कदवा विधानसभा क्षेत्र के माननीय पूर्व सांसद सह वर्तमान...
मां की शक्ति और आस्था का केंद्र है भंगहा का दुर्गा मंदिर
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और मां की शक्ति...
