April 30, 2026

एक ही रात में 12 किसानों को 13 पंपसेट की चोरी।

Read Time:1 Minute, 49 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

बीती एक ही रात में 12 किसानों के 13 पंपसेट की बहियार से चोरी की घटना प्रकाश में आया है। एक ही रात में बड़े पैमाने पर सिंचाई पंपसेट की चोरी होने से किसानों में हड़कंप है। थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडखोरा पंचायत के विभिन्न  बहियरों से एक ही रात में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है । जिसको लेकर किसानों ने संयुक्त रूप से थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। दक्षिण टोला डंडखोरा निवासी लक्ष्मी रजक, वीरेंद्र ठाकुर ,उपेंद्र ठाकुर, चंद्रकांत झा तो वहीं संगत टोला निवासी गंगा प्रसाद विश्वास, रघुनाथ परिहार, बारी टोला के बबलू मरांडी ,पटवारी बेसरा ,संजय बेसरा  बलवा टोला के उमानाथ मंडल मुस्लिम    टोला के हबीबुर्रहमान, मोहम्मद जब्बार की डीजल पम्पसेट 5 वा 8एएच पी एक ही रात में चोरों द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया है।किसानों का कहना है रबी फसल की मक्का गेहूं के पटवन के लिए पटवन कर पंपसेट  बहियार में ही छोड़ दिया था कई किसानों ने बताया है कि गरमा धान की खेती के लिए पंपसेट को  खेत में लगाया था लेकिन एक ही रात में एक साथ 13 पंपसेट की चोरी होना कहीं ना कहीं आसपास के लोगों की भूमिका हो सकती है।

Previous post मुखिया ने किया सड़क का शिलान्यास।
Next post कोढ़ा के दिघरी पंचायत में जल्द बनेगा पंचायत सरकार भवन —– रश्मि सिंह ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial