एक ही रात में 12 किसानों को 13 पंपसेट की चोरी।
अशोक यादव (डडंखोरा)
बीती एक ही रात में 12 किसानों के 13 पंपसेट की बहियार से चोरी की घटना प्रकाश में आया है। एक ही रात में बड़े पैमाने पर सिंचाई पंपसेट की चोरी होने से किसानों में हड़कंप है। थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडखोरा पंचायत के विभिन्न बहियरों से एक ही रात में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है । जिसको लेकर किसानों ने संयुक्त रूप से थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। दक्षिण टोला डंडखोरा निवासी लक्ष्मी रजक, वीरेंद्र ठाकुर ,उपेंद्र ठाकुर, चंद्रकांत झा तो वहीं संगत टोला निवासी गंगा प्रसाद विश्वास, रघुनाथ परिहार, बारी टोला के बबलू मरांडी ,पटवारी बेसरा ,संजय बेसरा बलवा टोला के उमानाथ मंडल मुस्लिम टोला के हबीबुर्रहमान, मोहम्मद जब्बार की डीजल पम्पसेट 5 वा 8एएच पी एक ही रात में चोरों द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया है।किसानों का कहना है रबी फसल की मक्का गेहूं के पटवन के लिए पटवन कर पंपसेट बहियार में ही छोड़ दिया था कई किसानों ने बताया है कि गरमा धान की खेती के लिए पंपसेट को खेत में लगाया था लेकिन एक ही रात में एक साथ 13 पंपसेट की चोरी होना कहीं ना कहीं आसपास के लोगों की भूमिका हो सकती है।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
