कोढ़ा के दिघरी पंचायत में जल्द बनेगा पंचायत सरकार भवन —– रश्मि सिंह ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
कटिहार जिले के कोढा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को दिघरी पंचायत भवन मे जिला पार्षद अध्यक्ष रश्मि सिंह के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आहूत की गई । हालांकि इस बैठक में डीपीआरओ रोजी कुमारी, जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज ऋषि भी मौजूद रहें । बैठक में सर्वप्रथम दिघरी पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर गहन चर्चा हुई । बताते चलें कि दिघरी पंचायत में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार का समाधान यात्रा भी हो रहा है । जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है । दिघरी ग्राम में जिले के सभी पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है पंचायत में विकास की गंगा बह रही है । वहीं सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में पंचायत भवन परिसर में बैठक की गई। जिसमें बिहार सरकार भवन बनाने की चर्चा हुई। बिहार सरकार भवन के लिए जमीन की समस्या को दूर करने के लिए पंचायत के गणमान्य लोगों को भी बुलाया गया था जिसमें की पंचायत के मुखिया आसिफ इकबाल भी मौजूद थे। वही सभी ग्रामीणों के साथ बैठक की गई बैठक में 50 डिसमिल जमीन पंचायत सरकर भवन बनाने के लिए खोजी जा रही है ताकि पंचायत सरकार भवन दिघरी पंचायत में भी बन सके । वही बैठक के दौरान कई जिला परिषद, अंचल कर्मी सहित ग्रामीण मौजूद थे ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
