April 30, 2026

मनरेगा योजनाओं को लेकर सप्ताहिक बैठक का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 53 Second

(मोहम्मद आरिफ — प्राणपुर )

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में पिओ के अध्यक्षता में सप्ताहिक बैठक का आहुत की गई। इस दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार के द्वारा बताया गया कि सभी पंचायत रोजगार सचिव के साथ बैठक आयोजित किया गया , जिसमें आधार सीडिंग, मानव दिवस, जन जीवन हरियाली, रिजेक्ट ट्रांजैक्शन, ड्यू पेमेंट, एन आर एम् योजना, प्रतिदिन लेवर इंगेज, यादी बिंदुओं पर चर्चाएं कर समीक्षा किया गया। जिसमें आधार सीडिंग कार्यों में शत प्रतिशत दो दिनों के अंदर करने के लिए सभी पंचायत रोजगार सेवकों को सख्त निर्देश दिया गया । अन्यथा सत प्रतिशत आधार सीडिंग कार्य नहीं करने वाले पंचायत रोजगार सेवक को जनवरी माह का मानदेय स्थगित कर दिया जाएगा। साथ ही वरीय पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए प्रति वेदित किया जाएगा। इस मौके पर लेखापाल मोहम्मद अजमल, कनीय अभियंता सिकंदर दास, पीटीए वरुण कुमार, पंचायत रोजगार सचिव अरविंद कुमार, रवि शंकर कुमार, जीवन बोसाक, सरवन कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश कुमार पंकज, मंजूर खान, अमित कुमार शर्मा एवं बी एफ टी मुकेश कुमार कार्यपालक सहायक राकेश कुमार महतो मौजूद थे।

Previous post मोबाइल की छिनतई करते तीन युवकों को ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई।
Next post नर्सिंग होम खुलने से क्षेत्र के रोगियों को बाहर जाने से मिलेगा राहत— बबिता कुमारी यादव ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial