मोबाइल की छिनतई करते तीन युवकों को ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई।
(अशोक यादव — डंडखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के कंधरपैली सोनैली ग्रामीण सड़क मार्ग झपरा गाछ एवं नोहरी गांव के बीच कल्वर्ट के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने पिस्टल सटाकर मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है।द्वाशय पंचायत के कुरथिया गांव निवासी प्रदुम कुमार पिता सौदागर महतो सोनैली शुक्र हॉट जा रहा था। साथ ही एंड्राइड मोबाइल से कान में बात करते हुए जा रहा था। इसी दरमियान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने गर्दन में पिस्टल सटाकर मोबाइल छीन लिया। क्योंकि शुक्र का हॉट होने के कारण लोगों की आवाजाही थी जिससे शोर किया गया तो लोगों ने तीनों हमलावर को दबोच लिया ।देखते-देखते लोगों की काफी भीड़ जुड़ गई और तीनों हमलावरों को ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय डंडखोड़ा थाना के पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के चंगुल से तीनों युवकों को छुड़ाया। युवक की पहचान हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर गांव की निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद अंबानी आलम के पिता इसराइल, 18 वर्षीय एसके सिद्दक पिता गुलाम रसूल, 21 वर्षीय मोहम्मद मुनाजिर पिता शेख मुबारक के रूप में हुई है ।थाना अध्यक्ष हरिपसाद यादव ने बताया कि ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर 3 युवकों को लाया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
