नर्सिंग होम खुलने से क्षेत्र के रोगियों को बाहर जाने से मिलेगा राहत— बबिता कुमारी यादव ।
(श्रवण शर्मा— बरारी )
बरारी प्रखंड अंतर्गत दार्जिलिंग रोड के समिप भव्य- गीता नारायण अस्पताल (नर्सिंग होम) का शुभारंभ माननीय विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री सह पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, नगर पंचायत बरारी की मुख्य पार्षद बबिता कुमारी यादव,उप मुख्य पार्षद अमन कुमार,उप प्रमुख प्रतिनिधि अमरेन्द्र सिंह संजू के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर किया । इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने नर्सिंग होम के अच्छे सेवा का अपिल करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की तथा अस्पताल प्रबंधन से गरीब-गुरबे रोगियों को त्वरित सेवा एवं अत्यधिक राशि में छूट देने का आग्रह किया। इस दौरान डॉक्टर रवि कुमार ने घोषणा की कि बेटी के जन्म लेने पर कोई फीस नहीं लिया जाएगा । डॉक्टर प्रीतम कुमार ने कहा कि सप्ताह में एक दिन मंगलवार को रोगियों की ओपीडी में मुफ्त सेवा की जायेगी। भू एवं भवन दाता मनोज भगत ने कहा – कि अस्पताल में प्रसव कराने आने वाली प्रत्येक माताओं को 501 रूपये मेरी ओर से प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर पंसस मिथिलेश यादव, छोटे लाल ऋषि,वार्ड पार्षद पिन्टू कुमार चौधरी, गौरीशंकर चौधरी,मनोज राय,राजीव कुमार भारती, चन्द्रमोहन सिंह, भगवती मंदिर ट्रस्ट समिति के सचिव पंकज यादव अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर रवि कुमार,सर्जन एवं एम डी डॉक्टर राजकुमार महतो,डॉक्टर प्रीतम कुमार,मनोज भगत,डॉक्टर अंकित वर्मा,संस्थापक के पिता नारायण यादव, गीता देवी, मणीष कुमार यादव,अमित कुमार,राजा कुमार, गौतम कुमार,गौरव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
