April 30, 2026

गंगा आरती व मेले का एसटी आयोग के अध्यक्ष ने फीता काट कर कियाउद्घाटन ।

Read Time:2 Minute, 45 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी में माघ पूर्णिमा के पावन मौके पर गंगा महा आरती व चार दिवसीय मेले का उद्घाटन सूबे के अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शंभू कुमार सूमन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह उपस्थित थे। अपने संबोधन मे श्री सूमन ने सनातन धर्म मे त्याग, तपस्या व सहिष्णुता की महत्ता बतायी।युवाओं से कहा कि कोई भी धर्म बांटता नहीं जोड़ता है।गंगा महा आरती की धार्मिक अनुष्ठान का व मेले का उद्घाटन करने के बाद श्री सुमन अपने समर्थकों ,शुभ चिंतकों के साथ यज्ञ मंडप जाकर प्रभु के दर्शन कर लोकमंगल की कामना की।उन्होने मेले मे आये झूले का भी आनंद लिया।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष राम विलास सिंह सहित पुलिस बल , वरिष्ठ अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, अध्यक्ष बिजय कृष्ण सिंह, संजीव देव, देवन शर्मा, राजू साह, मंजय साह, राजा यादव, राजेश रजक, सहित बड़ी संख्या मे धर्मानुरागी व श्री शंभू के शुभ चिंतक मौजूद थे।काशी से आये प्रकांड धर्माचार्यों शुभम पाठक, दिनेश पांडे,महावीर तिवारी, आनंद बाबा जी, मुरारी दास जी, विक्रम बाबा, मिथिलेश भारती,लाल बाबा आदि ने गंगाकिनारे गंगा स्तुति , आरती, प्रस्तुत कर भक्ति की अविरलधारा बहा दी जिसमे कुछ काल तक उपस्थित धर्मानुरागी, श्रद्धालु भक्ति की धारा मे डूबकी लगाते रहे।गंगा आरती का अनुष्ठान चार दिनों का है और इसका आयोजन विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व अन्य आनुसंगिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान मे किया जा रहा है।कार्यक्रम के आयोजन मे राज शेखर सिंह, कुणाल झा,प्रिंस कुमार का सक्रिय सहयोग रहा है।

Previous post कोढ़ा में 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या पुलिस छानबीन में जुटी ।
Next post गहरे पानी में डूबने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial