कोढ़ा में 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या पुलिस छानबीन में जुटी ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना के फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 15 पचमा मिलिक में रात्रि लगभग एक बजे एक 30 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पचमा मिलिक निवासी मोहम्मद अंसार घर के बरामदे पर सोया हुआ था। रविवार की देर रात्रि करीब 1:00 बजे अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर सोए अंसार के सर में गोली मार दी ।गोली की आवाज सुन रूम के अंदर सोई पत्नी जग गई और बाहर निकल खून से लथपथ अपने पति को देख शोर मचाई। शोर सुनकर पड़ोसी जगकर जब तक आते हैं तब तक हत्यारा फरार हो गया था। इलाज के लिए ले जाने से पहले ही अंसार की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना कोढ़ा थाना को दी गई। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अन्तःपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। वहीं घटना के बाबत अनुसंधान की जा रही थी। घटना के बाबत ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं आम थी। कोई बता रहा था कि मृतक का किसी के साथ अनैतिक संबंध था। कोई बताते थे मृतक का साठगांठ असामाजिक तत्वों के साथ था। और कोई बता रहे हैं कि किसी से पैसे की लेनदेन को लेकर भी लड़ाई झगड़ा चल रहा था । जिस कारण से यह घटना घटित हुई है। जो भी हो मृतक के परिवार में उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। वही पांच छोटे-छोटे बच्चे भी बिलख रहे थे।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
