गहरे पानी में डूबने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत मखना कुंडी में दो बर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के मखना गांव के दिलीप मरांडी का दो वर्षीय बालक विष्णुु मरांडी की डूबने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क जो बोरा गांव तक जाता है इसके बीच मखना गांव के समीप लोहा पुल के पास मखना कुंड पड़ता है ।मखना गांव के कुंड के बगल में बच्चा अपने दादा के साथ था खेल रहा था इसी दरमियान दादा उठकर किसी काम के को लेकर घर चला गया । बच्चा खेलतेे खेलते कुंड के पास पहुंच गया और पैर फिसलने से कुंड के गहरे पानी में डूब गया।खोजबीन के बाद पानी में डूबा बच्चा मिला।परिजन तत्काल बच्चे को सदर अस्पताल ले गये,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता दिलीप मरांडी माता पूनम पूनम बास्की सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । माता चित्कार मारकर बेहोश हो रही है ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
