April 8, 2026

आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Read Time:52 Second

कोंच। सोमवार की सुबह करीब सात बजे ग्राम पंचायत केर के सूबेलाल पासवान के घर में आग लगने से काफी सामान का नुकसान होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे ग्रामीणों के सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया है। जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घर में रखे पलंग , कपड़े , कागजात सहित सभी प्रकार के जरूरी सामान जलकर राख हो गए। वहीं , फुस से बना मकान भी जल गया। मौके पर केर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया शशि कुमार पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सांत्वना देते हुए ढाढ़स बढ़ाया।

Previous post विद्यालय में बच्चे नदारद 7 शिक्षकों में दो मौजूद। बीईओ ने कहा होगी कार्रवाई
Next post पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत सप्तम चरण मतदान संपन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial