विद्यालय में बच्चे नदारद 7 शिक्षकों में दो मौजूद। बीईओ ने कहा होगी कार्रवाई
बारसोई प्रखंड के कमरोल पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मुर्गाटोली का हाल बिहार सरकार के शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाने के लिए पर्याप्त है। विदित हो कि सोमवार की दोपहर 12:00 बजे जब पत्रकार की टीम इस विद्यालय में पहुंची तो सिर्फ प्रधानाध्यापक एवं एक महिला शिक्षिका ही उपस्थित थे। इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस विद्यालय में कुल 240 बच्चों का नामांकन है और कुल 6 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बहाल हैं । जिनमें दो बिना बताए अनुपस्थित है। तथा दो की अनुपस्थिति का आवेदन प्राप्त है । ओर एक चुनाव कार्य में है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस विद्यालय का यही हाल है । विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं होने से साफ सफाई भी नदारद है। शौचालय, पेयजल का चापाकल का बुरा हाल है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद से दूरभाष पर बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले में जांच उपरांत कार्रवाई करेंगे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
