April 29, 2026

देसी शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 24 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डडंखोरा में अवैध तरीके से देसी शराब तैयार करने एवं उसका बिक्री करने वाली महिलाएं भी पुलिस के हत्थे चढ़ रही हैं । चोरी छुपे महिलाएं घर एवं बहियरों में देसी शराब तैयार करती हैं तथा उसका बिक्री भी करती है । ऐसी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ऐसे कारोबार में संलिप्त ठिकानों, कारोबारियों पर पैनी नजर बनाए रखी थी। जिसके मद्देनजर संध्या गश्ती के दौरान दो महिला को देसी शराब के गैलन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया ।भमरेली पंचायत के रघेली पीपरजोड़ी गांव के 52 वर्षीय होपनमय सोरेन पति स्वर्गीय रामा मुर्मू को 10 लीटर देसी शराब के साथ तो वही तिलाश गांव के 35 वर्षीय फुलघुसिया देवी पति मिरगु शर्मा को 5 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि दोनों महिलाओं का मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया । 

Previous post ट्रैक्टर ने मारी बाइक चालक को ठोकर, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल घायल का पूर्णिया के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज ।
Next post फोरलेन निर्माण के प्रगति बाधक को कराया गया अतिक्रमण मुक्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial