ट्रैक्टर ने मारी बाइक चालक को ठोकर, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल घायल का पूर्णिया के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज ।
नवीन मेहता (कदवा)
सोनैली- पूर्णिया स्टेट हाइवे पथ पर कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचखाली बारी के पुल के समीप सुबह करीब 08 बजे एक बाइक चालक की अशोक कुमार मेहता के ट्रेक्टर से टक्कर हो गई।टक्कर की घटना में बाइक चालक 25 वर्षिय युवक सागरथ पंचायत निवासी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए। युवक बगल के होने के नाते तुरंत ही पहचान में आ गए ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार चिकित्सक विजय कुमार द्वारा किए जाने के उपरांत सघन उपचार हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया परंतु परिजनों द्वारा घायल को पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उनका इलाज चल रहा है युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार युवक कुमहड़ी बाजार के बमबम राय के खाद दुकान में दुकानदारी चलाने का काम करता था।दुकानदार बमबम कुमार राय ने बताया युवक दुकान पर ड्यूटी करने को आ रहा था और कोचखाली बाड़ी पुल के समीप बगल से जा रही ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। ट्रैक्टर मालिक की पहचान मोहम्मद पुर पंचायत निवासी अशोक कुमार मेहता के रूप में की गई है ट्रैक्टर मालिक से संपर्क साध कर युवा को बचाने को लेकर प्रयास जारी है । थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया घटना की जानकारी मिली है। घटना किनके किनके बीच हुई है इसकी जानकारी नहीं है।
More Stories
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
रक्षाबंधन पर फलका बाजार में भयंकर जाम, दो घंटे तक थमी रफ्तार… पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
मो0 काजु (फलका) रक्षाबंधन का त्योहार जहां भाई-बहन के प्यार का पर्व है, वहीं फलका बाजार में इस बार राहगीरों...
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को...
रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई अनुमंडल अंतर्गत बलरामपुर थाना परिसर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा...
