June 24, 2026

फोरलेन निर्माण के प्रगति बाधक को कराया गया अतिक्रमण मुक्त ।

Read Time:1 Minute, 18 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

रविवार को मनिहारी कटिहार फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाने के लिए नारायणपुर पंचायत के ब्रिज के दोनों तरफ एनएचएआई के परियोजना निदेशक, मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी व थाना प्रभारी के अलावा निर्माण में लगे अधिकारियों, कर्मियों व भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी व अन्य यंत्रो द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कुछ रैयतों द्वारा भुगतान लिए जाने के बावजूद अतिक्रमण किये जाने के कारण सड़को का निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। निर्माण कार्य में लगे एजेंसी के अनुरोध के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। इस अवसर पर मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, सीओ राजेश रंजन, एसएसओ रामविलास सिंह, एसआई विपिन कुमार सहित महिला व पुरुष बल मौजूद रहे।

Previous post देसी शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार।
Next post लोक अदालत द्वारा रकम निश्चित करने के बावजूद बैंक ने अतिरिक्त वसूली का भेजा नोटिस ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial