April 30, 2026

अग्निपीडित परिवारों के बीच रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से बांटी गयी राहत सामग्री।

Read Time:1 Minute, 59 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के टिकैली गांव में हुई अग्निकांड से पीडित परिवारों के घर पहुंचकर रेडक्रास सोसायटी की ओर दैनिक जीवन में काम आने वाली सामग्री प्रदान की गई।मौके पर विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, सोसायटी के अध्यक्ष अनिल चमरिया,सचिव संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष आलोक सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इस क्रम में पीड़ित परिवारों को 36 स्टील के बर्तनों का सेट,तिरपाल,प्लास्टिक की बाल्टी,मुसहरी,साड़ी-धोती आदि सामान प्रदान किया गया।सामान मिलने पर पीड़ित परिवारों ने आभार प्रकट किया।वहीं विधान पार्षद ने कहा कि आप सबों को जो सामान उपलब्ध कराया गया है,वह सरकार की ओर से नहीं बल्कि स्वयंसेवी संस्था रेड क्राॅस सोसायटी की ओर से मिला है।सरकार की ओर से भी सहायता  मिलेगी।वहीं सोसायटी के अध्यक्ष श्री चमरिया ने कहा कि विपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता के सहायता को लेकर सोसायटी हर वक्त तत्पर रहती है।इस दौरान सोसायटी सदस्य शोभा जायसवाल,नरेश साह, प्रमुख शुभम कुमार,पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल,समाजसेवी अरुण मिस्त्री,दीपेश मंडल, अजय कुमार,राजीव रंजन सहित दर्जनों अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous post स्वास्थ्य मेला में लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच।
Next post प्राणपुर में साप्ताहिक जांच करने पहुंचे पदाधिकारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial