अग्निपीडित परिवारों के बीच रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से बांटी गयी राहत सामग्री।
Read Time:1 Minute, 59 Second
अशोक यादव (डडंखोरा)
प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के टिकैली गांव में हुई अग्निकांड से पीडित परिवारों के घर पहुंचकर रेडक्रास सोसायटी की ओर दैनिक जीवन में काम आने वाली सामग्री प्रदान की गई।मौके पर विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, सोसायटी के अध्यक्ष अनिल चमरिया,सचिव संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष आलोक सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इस क्रम में पीड़ित परिवारों को 36 स्टील के बर्तनों का सेट,तिरपाल,प्लास्टिक की बाल्टी,मुसहरी,साड़ी-धोती आदि सामान प्रदान किया गया।सामान मिलने पर पीड़ित परिवारों ने आभार प्रकट किया।वहीं विधान पार्षद ने कहा कि आप सबों को जो सामान उपलब्ध कराया गया है,वह सरकार की ओर से नहीं बल्कि स्वयंसेवी संस्था रेड क्राॅस सोसायटी की ओर से मिला है।सरकार की ओर से भी सहायता मिलेगी।वहीं सोसायटी के अध्यक्ष श्री चमरिया ने कहा कि विपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता के सहायता को लेकर सोसायटी हर वक्त तत्पर रहती है।इस दौरान सोसायटी सदस्य शोभा जायसवाल,नरेश साह, प्रमुख शुभम कुमार,पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल,समाजसेवी अरुण मिस्त्री,दीपेश मंडल, अजय कुमार,राजीव रंजन सहित दर्जनों अन्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
