स्वास्थ्य मेला में लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डडंखोरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव गांव तक स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ लोगों तक पहुंचे इसको लेकर पंचायत स्तर के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया ।प्रखंड के 3 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों द्वाशय, भमरेली, गोरफर में में आयोजित स्वास्थ्य मेला में बच्चों महिलाओं पुरुषों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई ।एएनसी जांच, टीवी जांच ,टेली मेडिसिन ओपीडी ,टीकाकरण कोविड-19, परिवार नियोजन, प्रसव जांच ,निमोनिया शुगर, बीपी, हॉट सहित अन्य जांच करते हुए आवश्यक दवाएं भी दी गई। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई छोटे-मोटे सर्दी ,खााँसी, बदन एवं सर दर्द आदि की शिकायत लेकर ज्यादा लोग पहुंचे सभी की जांच उपरांत मुफ्त दवाई दी गई। स्वास्थ्य मेला में एएनएम अमीषा पटेल, उषा कुमारी, रीता कुमारी, पूजा कुमारी, कंचन कुमारी, अनिला कुमारी, रंभा केसरी ,बुलबुल कुमारी ,कविता कुमारी, शांता कुमारी, लीला कुमारी, सेविका आशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
