बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
आपदाकाल के दौरान कार्य में कोताही बर्दाश्त नही– डीएम
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी रवि प्रकाश बाढ़ पूर्व समीक्षा के निमित्त मनिहारी पहुंचे।उन्होनें अधिकारियों व बाढ़ कटाव कार्य मे लगे अभियंताओं के साथ बाघमाराघाट के पास गंगा किनारे चल रहे कटावरोधी कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। डीएम श्री प्रकाश ने उक्त स्थल पर चल रहे कटावरोधी कार्य की सुस्त गति से असंतोष जताते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तामूलक कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों व अभियंताओं को दिये।मनिहारी गंगाकिनारे पहुंचकर श्रावणमास में यहां आनेवाले कांवरियों की सेवा, सुरक्षा ,व सुरक्षित स्नान के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी का जायजा लिया।नगर पंचायत मनिहारी के सभागार में अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने मनिहारी अमदाबाद क्षेत्र मे चल रही बाढ़ कटावरोधी कार्य की विन्दुवार समीक्षा की। मनिहारी अमदाबाद के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सहायक अभियंता द्वारा उपलब्ध कराये गये पीसी बैग की जानकारी दी गयी। मनिहारी सिंगल टोला के लिए दस हजार पीसी बैग, अमदाबाद के बबला बन्ना , पारदीयरा, झब्बुटोला के लिए उपलब्ध कराये गये पीसी बैग की जानकारी दी गयी।जिलाधिकारी ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्तरीय पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के समन्वय कर आपदा से निपटने के लिए स्थल चयण कर लेने को कहा। बाढ़ के दौरान पीड़ितों की सहायता के लिए मनिहारी मे 27, अमदाबाद मे 31शरण स्थल के चयनकर लिए जाने, मनिहरी मे 73 जबकि अमदाबाद मे एक राहत शिविर, मनिहरी प्रखंड मे 73 एवं अमदाबाद मे 66 सामुदायिक कीचन की तैयारी कर सुरक्षित रखने की भी जानकारी दी।इसी तरह मनिहारी के लिए 21503, एवं अमदाबाद प्रखंड के लिए 20500 मीटर पालीथीन सीट की आश्यकता जतायी गयी।दस हजार जरूरी दवा भंडारण के साथ चलंत चिकित्सा दल की तैयारी के निर्देश दिये।बाढ़ के दिनों में प्रभावित क्षेत्रों की आमजनों की आवागमन के लिए मनिहारी अंचल में 39 एवं अमदाबाद अंचल में 27 नावों का निबंधन करा लिया गया है।रोशनी के लिए पांच पांच जेनेरेटर सेट ,शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लीए मनिहारी में 1204 जबकि अमदाबाद मे 1700 चापाकल के लिए निर्देश दिये। मनिहारी से अमदाबाद जानेवाली सड़कों को तत्काल मोटोरेबुल करने के निर्देश उच्च पथ के अधिकारियों को दिये ।जिलाधिकारी श्री प्रकाश ने कहा कि 15 जुन से 15 अक्टूबर तक अनुमंडल से पंचायत स्तर के सभी कर्मियों की अवकाश स्थगित कर दी गयी।आक्समिक परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश स्वीकृत नही हो सकेगी।समीक्षा बैठक में एडीएम विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार,जिप सदस्य सुमति देवी, फूलमणि हेम्ब्रम, मुख्य पार्षद लाखो यादव और बबलू मंडल,प्रमुख श्रवण साह, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी दयानंद यादव, सीओ राजेश रंजन,अनिल कु. संतोषी, नगर पदाधिकारी डॉ०रणधीर लाल,मो . रिजवान, डॉ० ब्रजेश नंदन , सीडीपीओ, एमओ , सहित अभियंता गण एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
