पांच युवकों को गांजा तस्करी के मामले में किया गिरफ्तार भेजा जेल।
अशोक यादव (डडंखोरा)
संध्या गश्ती के दौरान डंडखोरा पुलिस द्वारा 37 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पांच युवक को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान जिलेबिया मोड़ के पास पांच युवक कटिहार की ओर जाने के लिए खड़े थे ।सभी युवकों के पीठ में छोटे-छोटे बैग लटके हुए थे। पुलिस की गाड़ी को देखते ही दो युवक तेजी से आगे की ओर बढ़ने लगे तभी शक होने पर सभी पांचों युवकों को रोका गया। सभी की बारीकी से पूछताछ की गई तथा पुलिस बल की मौजूदगी में बैग की तलाशी ले गई जिसमें सभी के बैग से गांजा का पैकेट बरामद हुआ ।उन्होंने बताया कि पांचों युवक मधेपुरा एवं भागलपुर जिले के हैं। रंजीत मंडल पिता महेश्वरी मंडल उम्र करीब 35 वर्ष साकिन छोटी पर्वता थाना इस्माइलपुर जिला भागलपुर के बैग से 4 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ ।मनीष कुमार पिता ज्वाला सिंह उम्र करीब 27 वर्ष ग्राम लोआलगाम थाना चौसा जिला मधेपुरा के बैग से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया ।विजय कुमार मंडल पिता चन्दर मंडल उम्र करीब 26 वर्ष साकिन छोटी पर्वता थाना इस्माइलपुर जिला भागलपुर के बैग से 9 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मिंटू कुमार पिता संजय सिंह उम्र करीब 22 वर्ष ग्राम लौआलगाम थाना चौसा जिला मधेपुरा के बैग से 7 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मनीष कुमार पिता राधे यादव उम्र करीब 21 वर्ष साकिन बसैठा थाना चौसा जिला मधेपुरा के बैग से 8 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। कुल 37 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया तथा पांचों आरोपी को मादक पदार्थ तस्करी मामले में जेल भेज दिया गया है, तो वही गांजे के सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
