पिछड़ी जाति के हक छीनना बर्दाश्त नहीं होगी आंदोलन— जुही महबुबा
त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में सभी पदों पर नामांकन के उपरांत मंगलवार को आवेदन पर समीक्षा प्रारंभ हो गया । इसी दौरान शिवानंदपुर पंचायत के एक मुखिया आवेदक पर जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति जताई गई । जिसको लेकर आवेदिका आसमा खातून में प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । दिए गए आवेदन में लिखा है कि आवेदक जहरूल इस्लाम ऊंची जाति से आते हैं जिनके द्वारा अत्यंत पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र बनवाकर मुखिया पद में चुनाव लड़ने हेतु नामांकन किया गया है । जबकि यह मुखिया पद अत्यंत पिछड़ी जाति पर रिजर्वेशन रखती है । इस संबंध में सीओ अमर कुमार राय ने बताया कि आवेदक द्वारा जाति प्रमाण पत्र हेतु तीन बार आवेदन दिया गया था जिसे रिजेक्ट कर दिया गया था । जिनका आवेदन संख्या BCCCO/2021/1647130, BCCCO/2021/1682154,BCCCO/2021/166600333 है । उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में उनके द्वारा मुखिया नामांकन में दिए गए आवेदन में संलग्न जाति प्रमाण की जांच चल रही है । एसडीओ राजेश्वरी पांडे ने बताया कि इस संबंध में अंचलाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी । विदित हो कि संवीक्षा कि आखरी तिथि 5 नवंबर निर्धारित है ।
More Stories
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी–कटिहार मुख्य मार्ग के रसूलपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे 55 वर्षीय...
सर्विसिंग को लेकर विवाद में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत में बुधवार को मामूली विवाद ने...
गंगा में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी क्षेत्र के मिलिक पोखरकन्ना वार्ड संख्या 06 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 14...
