April 4, 2026

शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ बिजेपी का महाजुलूस

Read Time:1 Minute, 28 Second

टीएमसी प्रवक्ता भी बोले पार्थ को मंत्री पद से हटा देना चाहिए

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam) में रोजाना हो रहे खुलासे के बीच प्रदेश भाजपा इस कांड के खिलाफ आज कोलकाता में महाजुलूस निकालने जा रही है| प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में आज दोपहर 1 बजे से यह जुलूस शहर के कॉलेज स्क्वायर से रानी रसमनी रोड तक निकाला जाएगा| इसमें प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता भाग लेंगे| वहीं तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने ट्वीट कर कहा है कि पार्थ चटर्जी को तुरंत मंत्रालय और पार्टी के सभी पदों से हटाया जाना चाहिए| उसे निष्कासित किया जाना चाहिए| यदि यह कथन असत्य पाया जाता है, तो पार्टी को मुझे सभी पदों से हटाने का पूरा अधिकार है| पार्थ चटर्जी के साथ गिरफ्तार उनकी करीबी दोस्त अर्पिता मुखर्जी के घर से 27.90 करोड़ नकद और 6 किलो सोना बरामद हुआ है|

Previous post 20 साल बाद दोबारा शुरू हुई ट्रेन, 12 दिन से एक भी टिकट नहीं बिका
Next post पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला DSP बनी मनीषा, कम उम्र में पिता को खोया, हालात से लड़ कर हुई कामयाब
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial