पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला DSP बनी मनीषा, कम उम्र में पिता को खोया, हालात से लड़ कर हुई कामयाब

पाकिस्तान में पहली बार कोई हिंदू महिला डीएसपी बनी है। मनीषा रुपेता (Manisha Rupeta) सिंध लोक सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल कर डीएसपी के पद पर काबिज होंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा पाकिस्तान में सिंध प्रांत के जाकूबाबाद की रहने वाली हैं। ये बहुत ही पिछड़ा जिला माना जाता है। ऐसे माहौल में मनीषा ने अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया।
बीबीसी की खबर के अनुसार, जाकूबाबाद में ही मनीषा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। 13 वर्ष की उम्र पिता का देहांत हो गया। कई मुसीबतों का सामना करने पड़ा।लेकिन मनीषा ने हिम्मत नहीं हारने के बावजूद कामयाब होकर इतिहास रच दिया।

पिता की मौत के बाद मां मनीषा के साथ कराची आईं ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके। जाकूबाबाद में पढ़ाई का स्तर बहुत अच्छा नहीं था।ऐसे में मनीषा की मां ने यह फैसला लिया।
शुरुआत में मनीषा मेडिकल की पढ़ाई करने वाली थीं, लेकिन उनका दिल पुलिस विभाग में उन्हें नौकरी करने के लिए कर रहा था। मनीषा का परिवार भी पुलिस विभाग में नहीं भेजना चाहता था। लेकिन, अंत में मनीषा ने पुलिस अधिकारी बनने का फैसला किया। परिवार ने इस फैसले का सम्मान करते हुए उनका साथ दिया।

आज मनीषा की मेहनत की खूब चर्चा हो रही है क्योंकि वो पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला डीएसपी बनी हैं।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
