बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक का किया आयोजन
नगर पंचायत बारसोई के पीडब्ल्यूडी मैदान में गुरुवार की दोपहर बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस वैठक का उद्देश्य जीविका दीदी को होने वाली परेशानियों एवं कई मांग को लेकर था। वैठक के दौरान संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जीविका दीदी से 9 महीना कार्य कराने के बाद एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट मांगना और जीविका कर्मियों पर गलत आरोप लगाकर उसे हटा देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुनः उसे बहाल किया जाए। सभी कैडरों को जीविका की ओर से नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र दिए जाएं। मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अविलंब रोक लगे। मानदेय का भुगतान नियमित और बैंक खाते में हो। काम से हटाने की धमकी पर रोक लगे और धमकी देने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। प्रखंड स्तर पर काम करने वाले जीविका दीदी का मानदेय 18000 हजार,संकुल स्तर पर 15000 हजार, ग्राम संगठन स्तर पर 13000 एवं स्वयं सहायता समूह स्तर पर 12000 रुपए प्रतिमाह हो और सरकार इन सबों का नौकरी कम से कम 60 साल तय करें। इस अवसर पर माले नेत्री जुही महबूबा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
