April 6, 2026

सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु चला बुलडोजर ।

Read Time:1 Minute, 24 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

गेड़ाबाड़ी बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 31 पर जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान अंचल पदाधिकारी व थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया। बताते चलें कि गेड़ाबाड़ी बाजार स्थित एनएच 31 पर दुकानदारों द्वारा वर्षो से अतिक्रमण करके रखा गया था। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एनएच 31 पर अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में अल्टीमेटम दिया गया था। अल्टीमेटम के बावजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। मंगलवार को अंचल पदाधिकारी ने स्थानीय प्रशासन की सहायता से पूर्णिया-कुर्सेला मार्ग, गेड़ाबाड़ी-कटिहार में बल पूर्वक अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। अंचलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा

Previous post देशी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
Next post बज्रपात के दौरान 7 लोग घायल स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial