July 30, 2026

देशी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 9 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना अंतर्गत नवाबगंज चौक से तकरीबन 50 मीटर आगे मनिहारी – कटिहार मुख्य सड़क स्थित मील चौक से संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति रविकांत सिंह 33 वर्ष साकिन नवाबगंज जमींदारी टोला, वार्ड नं-01, थाना-मनिहारी जिला-कटिहार को एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या-151/23 धारा-25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी दल में अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार, गौरव कुमार, गोविंद कुमार, संतोष कुमार झा,प्रमोद मंडल शामिल थे।

Previous post पांच युवकों को गांजा तस्करी के मामले में किया गिरफ्तार भेजा जेल।
Next post सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु चला बुलडोजर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial