April 2, 2026

छठ महापर्व को लेकर साफ सफाई अभियान तेज

Read Time:3 Minute, 48 Second

आशीष कुमार

गया। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर गया नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है. चिन्हित 24 घाटों पर निगम छठ पूजा के लिए विशेष तौर पर तैयारी कर रही है। निगम छठ पूजा के लिए हर संसाधन का इस्तेमाल कर रहा है. इसी क्रम में मंगलवार की सुबह मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ़ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार सहित तमात पदाधिकारी छठ घाट का जायजा लिया। सर्वप्रथम उन्होंने सिंगरा स्थान सरोवर देखने पहुंचे। जहां सरोवर की साफ-सफाई सहित कई दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विष्णुपद स्थित देवघाट का जायजा लिया। जहां देखा गया कि फल्गु नदी में प्राप्त मात्रा में पानी के कारण व्रतियों को किसी प्रकार से परेशानी नहीं होगी। साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित कई तरह के जरूरी निर्देश दिए गए।सूर्यकुंड तालाब के निरीक्षण के दौरान मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त संबंधित से कहा कि तालाबों के चारों ओर सीढ़ियों की घिसाई सही ढंग स्व कराएं और पानी में प्राप्त मात्रा में फिटकिरी डाले। इसके अलावा मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त पिताहमहेश्वर घाट, सूर्य पोखरा सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित को कई दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार से परेशानी न हो इसके लिए निगम पूर्व से ही पूरी तरह गंभीर है और तैयारियों में जुटा है। वहीं डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में व्रतियों को किसी प्रकार से समस्या न हो। इसके लिए निगम कृत संकल्पित है।निगम ने लगभग 24 घाटों पर मुकम्मल व्यवस्था में जुटा हुआ है। दो पालियों में लगभग 300 सफाई कर्मियों द्वारा घाटों की साफ-सफाई किया जा रहा है। पांच जेसीबी लगाए गए हैं। 7-8 जगहों पर अस्थाई पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ जगह पर हो चुका है। सरोवरों में कई क्विंटल फिटकिरी डाले जा रहे हैं। छठ पूजा के दौरान सड़कों पर चूना ब्लीचिंग का छिड़काव कर साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। घाटों पर चेंजिंग रूम, विशेष प्रकाश व्यवस्था, कालीन, शौचालय सहित कई तरह का व्यवस्था किया जा रहा है। मौके पर पार्षद ओमप्रकाश सिंह, प्रतिनिधि सुदामा कुमार दुबे उर्फ छोटू, सफाई प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, कनीय अभियंता दिनकर प्रसाद, सफाई मुख्य निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Previous post बिहार तिरंदाजी सब जुनियर चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next post प्राथमिक विद्यालय साराखोर का हाल बुरा बिईओ ने जांच उपरांत कारवाई की कही बात
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial