April 6, 2026

49 दिव्यांग जनों के बीच ई ट्राईसाईकिल का किया वितरण ।

Read Time:3 Minute, 1 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई अनुमंडल मुख्यालय स्थित बुनियादी केंद्र में समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री दिव्यांगजनो सशक्तिकरण योजना(सम्बल) के अंतर्गत दिव्यांगजनो के बीच निशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण विधायक महबूब आलम, सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी,जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने किया तथा हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक महबूब आलम ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर क्षेत्र में विकास कर रहे हैं दिव्यांग जनों के लिए निशुल्क बैटरी चलित ट्राई साइकिल दे रहे हैं इससे दिव्यांग छात्र-छात्रा पढ़ाई के लिए खुद स्कूल जा सकेंगे तथा दिव्यांग लोग अपने भरण पोषण के लिए ट्राई साइकिल के जरिए दूर-दूर तक व्यापार कर सकेंगे। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के लिए अनेक योजनाएं चलाए जा रहे हैं इसका लाभ लोग ले सकते हैं ऑनलाइन के माध्यम से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं सरकारी योजनाओं का लाभ सत प्रतिशत लोगों तक पहुंचे हमारे प्रयास हमेशा से रही है समाज कल्याण द्वारा बैटरी के जरिए चलने वाली ट्राई साइकिल पूरे कटिहार जिला के लिए 71 ई ट्राई साइकिल का आवंटन हुआ है जिसमें से बारसोई अनुमंडल के लिए 49 ई ट्राई साइकिल आया है, जिसमें से बारसोई प्रखंड के लिए 22, बलरामपुर प्रखंड के लिए 6, आजमनगर प्रखंड के लिए 11 तथा कदवा प्रखंड के लिए 10 ई ट्राई साइकिल आवंटित हुए हैं। उपस्थित सभी दिव्यांगों को शुभकामना देते हुए ट्राई साइकिल में बैठाकर घर के लिए रवाना कर दिया। इस अवसर पर अवसर पर प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम, एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, बीडीओ प्रियंका ,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद जिन्ना, बुनियादी केंद्र के सभी पदाधिकारी एवं चिकित्सक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post सैनिकों को रक्षाबंधन के अवसर पर रेड क्रॉस की सदस्यों ने बाँधी राखी ।
Next post पुर्णिमा के पुर्व संध्या पर कांवरियों का उमड़ा जनसैलाब ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial