सैनिकों को रक्षाबंधन के अवसर पर रेड क्रॉस की सदस्यों ने बाँधी राखी ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रक्षाबंधन का त्योहार हमारे समाज में भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। जो उनके आपसी संबंध को मजबूती से जोड़ता है। यह एक ऐतिहासिक परंपरागत पर्व है। जो हमें बताता है कि प्रेम और समर्पण की भावना से आपसी रिश्तों को कितना महत्व देना चाहिए।मद्रास रेजीमेंट के सैनिकों को रक्षाबंधन के अवसर पर रेड क्रॉस की सदस्यों द्वारा राखी बांधी गई। रेडक्रॉस चेयरमैन अनिल चमरिया ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा की रेडक्रॉस सैनिकों की सेवा को सलाम करती है और उन्हें राखी बांधकर हम सभी गर्वित महसूस करते हैं।रेडक्रॉस वाइस चेयरमैन शोभा जैसवाल, रीना झा ने अपनी भावना व्यक्त की। सैनिकों को राखी बांधने का प्रथम उद्देश्य उनकी आत्मा को मनोबल प्रदान करना होता है। वे अपने देश की सेवा करते हैं और अकेले होते हुए दुर्घटनाओं और संघर्षों का सामना करते हैं। रेडक्रॉस संयुक्त सचिव विवान सरकार एवम प्रो0 श्याम नारायण पोद्दार ने कहा कि राखी सैनिकों को यह याद दिलाती है कि वे हमेशा हमारे प्रेम और समर्पण के साथ हैं। जो उन्हें उनके कठिनाईयों को पार करने में मदद करता है। स्वर्ण चमरिया एवम निर्मला अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन के माध्यम से हम उन्हें यह अहसास दिलाते हैं कि हम सभी उनके साहस और सेवा के प्रति कृतज्ञ हैं और उनके साथ हैं। मद्रास रेजीमेंट के स्टेशन कमांडर कर्नल अजय एवम यूनिट कमांडर प्रांजल जी ने रेडक्रॉस द्वारा सैनिकों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त की और सराहना की।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
