वैक्सीन लगाओ इनाम पाओ के तहत बारसोई में आठ लोगों को किया गया पुरस्कृत ।
बुधवार को प्रखंड सभागार भवन में जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड के आम लोगों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई वैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुश्री प्रिया रानी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सीओ अमर कुमार राय मौजूद रहे । बता दें कि हितग्राही संगठन केयर इंडिया और बिहार सरकार का सामूहिक प्रयास में समय पर कॉविड19 टीका का दूसरी खुराक लेने वाले व्यक्तियों को लकी ड्रा का माध्यम से पुरस्कृत किया गया । 27 नवंबर 2021 से शुरू हुई “टीका लगाओ इनाम जीतो” शीर्षक इस प्रतियोगिता में हफ्ता का पहला लकी ड्रा में कुल आठ विजेताओं को चुना गया जिसमें मानिक राय, मो अरवाज आलम, मो इस्तियाक, मंटू दास, गुलाम मुस्तफा, मो मिन्हाज, मो अजिज, मो ताजुल शामिल हैं। जानकारी अनुसार यह कार्यक्रम अगले 5 सप्ताह तक जारी रहेगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति टीकाकरण में अपना रुचि व्यक्त करें। प्रखंड प्रबंधक केयर इंडिया के दीपक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के द्वारा समय पर वैक्सीनेशन जो भी व्यक्ति लेंगे वैसे व्यक्ति का लकी ड्रॉ के जरिए इनाम दिया जाएगा इनाम पाने के लिए सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है इतना ही नहीं सत प्रतिशत अपने क्षेत्र में लोगों को टीका लगवाएं ताकी पुरे क्षेत्र को कोविड 19 संक्रमण से मुक्त रहे । इस अवसर पर बिसिएम उमर फारूक , आशा मैनेजर राजीव कुमार, औम प्रकाश, प्रेम राय , सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
