पावर सब स्टेशन का सिएम ने रिमोट से किया उद्घाटन, बिधायक सांसद प्रतिनिधि रहे उपस्थित
बारसोई प्रखंड अंतर्गत शिकारपुर पंचायत में नव निर्मित पावर सब स्टेशन का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट से की । इस दौरान बलरामपुर विधायक महबूब आलम एवं सांसद प्रतिनिधि अमल कुमार गोस्वामी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे । उद्घाटन करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार ऊर्जा के क्षेत्र में काफी विकास कर रहा है और अब बिहार स्वनिर्भर होने चला है। आने वाले दिनों में प्रीपेड मीटर, केवल वायर से आच्छादित नए नए तकनीकों से बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। सीएम के उद्घाटन के उपरांत बलरामपुर विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से शिकारपुर में बने नवनिर्मित पावर मशीन का ट्रांसमिशन स्विच को ऑन किया तथा लोगों को शुभकामनाएं दी । इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि 2 अक्टूबर 2013 को राजीव गांधी जिला विद्युतीकरण योजना के शिलान्यास के दौरान पावर सब स्टेशन बनाने की मांग का प्रस्ताव दिया गया था जिसके आलोक में आज यह बनकर तैयार है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस कार्य को धरातल पर लाने के लिए तत्कालीन श्रम मंत्री सह वर्तमान सांसद सहित माननीय बलरामपुर विधायक ने काफी प्रयत्न किया। इस अवसर पर मुखिया हाजीक हसन अंसारी, सहायक अभियंता विकास रंजन, जमाल अंसारी धनंजय कुमार विवेक कुमार, नकुल साह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
