अखंड भारत बनाने में सबसे ज्यादा योगदान सरदार पटेल का रहा– रवि कान्त पटेल
नरेश चन्द्र वर्मा
लखनऊ। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय युवा जागरूक समाज द्वारा सरोजनी नगर में स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम रक्खा गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंजी. रवि कान्त पटेल ने सबसे पहले श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरान्त केक काटा। जानकारी के लिए बता दें 31 अक्टूबर छात्र नेता रवि कान्त पटेल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है क्योंकि रवि कान्त का भी जन्म का दिन यही है । कार्यक्रम में तमाम वक्ताओं ने अपने विचार रक्खे । अपने भाषण के दौरान इंजी. रवि कान्त पटेल ने कहा कि सरदार पटेल के विना अखंड भारत का कल्पना करना मुश्किल हो रहा है । भारत को अखंड बनाने में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा । आज के दौर में दो भाई को एक करना कठिन हो जाता है । सरदार पटेल जैसे महापुरुष ने तो खंड खंड में बंटे तमाम रियासतों को एक में जोडकर भारत को अखंड बना डाला । हम सभी को इनके इस योगदान को कभी भूलना नहीं चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान मनमोहन, राहुल, निखिल, विशाल,अजय, आशीष, सर्वेश,अमित,रितिक,आदित्य , संजीव, गजेंद्र,चंद्रभान, जगेंद्र वा तमाम युवा रहे । एंव समस्त युवाओं ने शपथ ली कि जो भी राष्ट्र की एकता वा अखंडता को ठेस पहुचायेगा । उसके खिलाफ हमारी पूरी रहेगी।
More Stories
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी–कटिहार मुख्य मार्ग के रसूलपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे 55 वर्षीय...
सर्विसिंग को लेकर विवाद में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत में बुधवार को मामूली विवाद ने...
गंगा में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी क्षेत्र के मिलिक पोखरकन्ना वार्ड संख्या 06 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 14...
