रोटरी गया सिटी ने मनाया दीपोत्सव
आशीष कुमार
गया। रोटरी गया सिटी के द्वारा बोधगया स्थित एक निजी होटल में रविवार को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरी गया सिटी अध्यक्षा रितु डालमिया ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी गया सिटी अध्यक्षा रितु डालमिया ने सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ईश्वर ने फिर एक बार खुलकर पर्व मनाने का मौका दिया है। अब जरूरत है उन सभी जरूरतमन्दों की मदद की जो अपनी आजीविका के लिए मिट्टी के दिये, खिलौने आदि बनाते हैं। इसलिए हम सब वही दीये खरीदें और जलाएं। उन्होंने कहा कि रोटरी एक परिवार की तरह है, आप देश ही नहीं दुनिया के किसी कोने में हैं आप रोटेरियन है तो आप स्वयं को अकेला नहीं पाते हैं। उन्होंने रोटरी क्लब की परिकल्पना व प्रासंगिकता के साथ साथ मौजूदा परिवेश में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।उम्मीद का दिया “थीम पर आधारित यह समारोह कोराना काल के बाद फिर से खुशी व प्रसन्नता की उम्मीद के साथ सभी ने दीप जला कर एक दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।मौके पर सचिव कंचन वर्मा,शिव अरुण डालमिया,डॉ रामसेवक सिंह डॉ.रतन कुमार, डॉ अमिता सिन्हा, विपेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार दूबे,डॉ मंजू माला, डॉ कृष्णा, डॉ एएन राय, डॉ पीएन राय, ऊषा राज, प्रदीप जैन, सुबोध जैन,प्रियरंजन डायर, प्रमोद कुमार, सतीश मोर, विकास कुमार अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल,सुचेता अग्रवाल,डॉ प्रवीण अग्रवाल,कर्नल एलके यादव,कर्नल केएस मलिक,प्रिंसी आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
