April 7, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला गंभीर रेफर

Read Time:1 Minute, 13 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सरस्वती मंदिर के समीप रविवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया।हादसे में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कुर्सेला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान लहरी देवी (65 वर्ष), निवासी बरारी के रूप में हुई है। अस्पताल में डॉ. रितेश द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Previous post अवैध गैस कटिंग का बड़ा भंडाफोड़, दो पर केस दर्ज
Next post कटरिया के पास वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial