April 4, 2026

बलरामपुर में पिछले माह गला कटे अज्ञात महिला का हत्यारा गिरफ्तार, एसडीपीओ ने किया प्रेस वार्ता ।

Read Time:2 Minute, 18 Second

बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बागडोगरा गांव में पिछले माह 23 जून को एक गला कटा हुआ महिला का अज्ञात लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जिसको लेकर एसडीपीओ प्रेमनाथ राम के नेतृत्व में जांच टीम गठित किया गया जिसमें बलरामपुर थानाअध्यक्ष प्रेम कुमार भारती, तेलता ओपी अध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव, पू०अ०नी मुन्ना कुमार पटेल, पु०अ०नि रविंद्र तिवारी एवं अन्य शामिल थे । जांच टीम के द्वारा इस मामले का उद्भेदन कर लिया गया। इसको लेकर गुरुवार को एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है । मृतक महिला की पहचान शाहिदा खातून पिता स्वर्गीय मुराद अली ग्राम हाटटोला गंगर , थाना बाईसी पूर्णिया के रूप में हुआ है । जिसका प्रेम प्रसंग बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र के कोलटोला बालूगंज निवासी मो० अरशद पिता कासिम के साथ थी जिनके द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्त टेंपो चालक हैं। जिनके द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि उसीने महिला की हत्या की है। तथा इनके निशानदेही पर हत्या में इस्तमाल होने वाले चाकू, टेंपो, मृतिका का मोबाइल, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, अभियुक्त का मोबाइल एवं सिम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त को भादवी के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दर्ज मामले में जेल भेज दिया है।

Previous post आगामी बकरीद को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक दिए निर्देश ।
Next post सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले हुड़दंगियों पर होगी नजर — थानाध्यक्ष ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial