August 24, 2026

आगामी बकरीद को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक दिए निर्देश ।

Read Time:2 Minute, 43 Second

आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को बारसोई अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभा भवन में एसडीओ राजेश्वरी पांडेय एवं एसडीपीओ प्रेमनाथ राम के संयुक्त अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । इस दौरान विभिन्न वक्ता एवं बुद्धिजीवियों ने शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए । सुरजापुरी नेता ख्वाजा शाहीद ने मस्जिदों में जुम्मे के नमाज के बाद उपस्थित नमाजियों को कुर्बानी पर्दे में करने के साथ किसी भी लोगों के भावनाओं को ठेस नहीं पहुचांने की संदेश दिए जाने का परामर्श दिया गया। वही आप पार्टी नेता डॉक्टर एम आर हक, शाह फैसल, भाकपा माले नेता यासीन सहित अन्यों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बकरिद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ है और इस वर्ष भी प्रशासन को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। एसडीपीओ ने कहा कि चिन्हित सभी जगहों पर पुलिस वल तैनात रहेंगे और किसी भी परिस्थिति में असमाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीओ ने पूरी अनुमंडल के लोगों से अपील किया कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी अनजान पोस्ट को फॉरवर्ड ना करें और अगर किसी प्रकार के असामाजिक तत्व द्वारा फैलाए गए खबर की जानकारी मिले तो तुरंत अनुमंडल प्रशासन को इसकी सूचना दें। इस अवसर पर डीसीएलआर शिवशंकर पासवान , सिऔ अमर कुमार राय, अंचल निरीक्षक मकसूद असरफी, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि अक्षय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि पिंटू यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष विजय साह, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ महासचिव रौशन अग्रवाल, प्रखंड प्रमुख मो जिन्ना, कदवा प्रमुख प्रतिनिधि रवि साह , उदय शंकर भगत सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post डिप्टी सिएम पहुंचे शहिद शुभम के घर, पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि
Next post बलरामपुर में पिछले माह गला कटे अज्ञात महिला का हत्यारा गिरफ्तार, एसडीपीओ ने किया प्रेस वार्ता ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial