सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले हुड़दंगियों पर होगी नजर — थानाध्यक्ष ।
बारसोई में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बारसोई थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इस दौरान एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम मौजूद थे। इस बैठक के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि त्रिस्तरीय पंचायती राज के मुखिया वार्ड पार्षद सहित अन्य द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किए गए तथा उनसे राय ली गई । इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त कराया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगी और प्रशासन को किसी भी परिस्थिति में शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा । कई वक्ताओं ने सोशल मीडिया पर फैलने वाले अफवाहों को रोकने के लिए विशेष ध्यान देने की बात कही । तथा कुर्बानी के दौरान बचे अवशेषों को मिट्टी में दफनाए जाने का विचार व्यक्त किया जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताई । वही इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम, सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, मिलन दुबे, मुनीव चौधरी, रोशन अग्रवाल, मोनू यादव, बिट्टू भगत, गुल्लू महतो, पूर्व मुखिया राजेंद्र ठाकुर, पूर्व मुखिया संतोष सिंह, राजद जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी मुखिया राजू दत्ता शहीद त्रिस्तरीय पंचायती राज के कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय बुद्धिजीवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
