झारखंड में IAS ने IIT की छात्रा से मांगा किस– खूंटी में नाइट पार्टी के दौरान की छेड़खानी, SDM गिरफ्तार
झारखंड में IAS अधिकारी पर छात्रा को किस करने की कोशिश और छेड़खानी की कोशिश करने का आरोप लगा है। खूंटी जिले में IIT मंडी से इंटर्नशिप करने आई एक छात्रा ने वहां के SDM सैयद रियाज अहमद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद SDM को गिरफ्तार कर लिया गया।
झारखंड में IAS ने IIT की छात्रा से मांगा किस:खूंटी में नाइट पार्टी के दौरान की छेड़खानी, SDM गिरफ्ताररांची11 घंटे पहलेझारखंड में IAS अधिकारी पर छात्रा को किस करने की कोशिश और छेड़खानी की कोशिश करने का आरोप लगा है। खूंटी जिले में IIT मंडी से इंटर्नशिप करने आई एक छात्रा ने वहां के SDM सैयद रियाज अहमद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद SDM को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस को दी अपनी शिकायत में छात्रा ने लिखा है कि SDM ने उन्हें किस करने और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। साथ ही वह उन्हें गलत नजर से घूर रहे थे। सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनकी पत्नी भी IAS हैं, जो छत्तीसगढ़ में तैनात हैं।IAS से हो रही पूछताछ- एसपीमामले को लेकर खूंटी SP अमन कुमार ने बताया कि 4 जुलाई की शाम को लड़की की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी IAS को कस्टडी में लिया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में लड़की का बयान भी लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जाएगा। साथ ही वहां मौजूद लोगों से भी बात की जाएगी।
1 जुलाई को हुई थी पार्टीखूंटी SP ने बताया कि 1 जुलाई की देर रात सभी लोग पार्टी कर रहे थे। इस दौरान एक टाइम ऐसा आया कि पार्टी में कम लोग ही बचे थे। उस दौरान ही खूंटी SDM ने गलत व्यवहार किया। इंटर्नशिप के लिए आई छात्रा के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की।बता दें कि शिकायत करने वाली लड़की IIT मंडी की रूरल डेवलपमेंट की छात्रा है। वहां से झारखंड के खूंटी एक महीने की इंटर्नशिप के लिए आई है। एनजीओ में वो इंटर्नशिप कर रही है।SDM सैयद रियाज अहमद की आईपीसी की धारा 354,354A और 509 के तहत गिरफ्तारी हुई है। उन्हें न्यायिक हिरासत में खूंटी उपकारा भेज दिया गया है। खूंटी SP अमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को कोर्ट में पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया। पीड़िता हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है।
source दैनिक भास्कर
