बिजली विभाग की वादाखिलाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Read Time:2 Minute, 32 Second
- मंगलवार को जनवादी लोकमंच जिला कटिहार और अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के सदस्यों के द्वारा बिजली सेवा विगत 15 दिनों से ठप रखे जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन बारसोई बाजार के पीडब्ल्यूडी मैदान से शुरू कर बाइक जुलूस के शक्ल में अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई के कार्यालय में पहुंचा। अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई से शिकायत करते हुए कहा गया कि विगत 15 दिनों से पूरे बारसोई अनुमंडल की बिजली आपूर्ति बाधित है। इस वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। छात्र नौजवानों की पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह ठप है। लोगों का रोजी-रोजगार नहीं हो पा रहा है। इस उमस भरी गर्मी में बिजली सेवा के बगैर जिंदगी गुजर-बसर करना असंभव हो रहा है। बिजली विभाग के द्वारा बारंबार वादाखिलाफी की गई है। पहले 29 जून का समय दिया गया था फिर 4 जुलाई का समय दिया गया। फिर भी आज 5 तारीख तक भी 132000 वोल्ट की विद्युत आपूर्ति अब तक बहाल नहीं की गई है। हम आम जनता को सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है लेकिन बिजली नहीं। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने हमें आश्वस्त कराते हुए कहा कि आज दिनांक 5 जुलाई 2022 के दोपहर 2:00 बजे तक 132000 वोल्ट की विद्युत सेवा बहाल कर दी जाएगी। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र-नौजवानों का कहना है कि 5 जुलाई तक की रात्रि तक बिजली सेवा पूर्णत: बहाल अगर नहीं की गई तो हम सभी सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। इस विरोध प्रदर्शन में कबीर, रोनी, सत्येन, रंजीत, भगत, शाद, मुर्शीद, संजीव, पिंटू, ललित, गोविंद, मनीष, नूर सहित लगभग 30 छात्र-नौजवान शामिल थे।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
