April 4, 2026

बारसोई के बलतर में मनरेगा योजना से बनने वाली अमृत सरोवर तालाब का हुआ शुभारंभ

Read Time:2 Minute, 15 Second

सरकार के निर्देशानुसार आजादी के 75वे वर्षगांठ के अवसर पर मनरेगा विभाग के द्वारा बारसोई प्रखंड के 3 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में बलतर पंचायत स्थित सुरीपोखर में बुधवार को सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, पीऔ रमणिकांत सूरज एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फिता काटकर तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया।इस संबंध में पीऔ ने कहा कि बारसोई प्रखंड में कुल तीन सरकारी तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान अमल गोस्वामी ने कहा कि सरकार अमृत सरोवर का निर्माण भविष्य में जल स्तर की कमी को दूर करने के उद्देश्य से करा रही है। आगे कहा कि दूर दराज एवं अन्य राज्यों के कई शहरों के जलस्तर की कमी एवं विभिन्न माध्यमों से जल पहुंचाने की सुचना जगजाहिर हैं। इसके तुलना में खुद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूरे बिहार में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है ताकि बारिश के दिनों में जल इसमें एकत्र हो और आसपास की जल स्तर कमी ना हो । पीओ ने कहा कि अमृत सरोवर का कार्य आगामी 15 अगस्त 2022 तक पूर्ण कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि सरकारी निर्देश अनुसार 15 अगस्त के दिन अमृत सरोवर परिसर में झंडोत्तोलन किया जा सके । इस अवसर पर बलतर मुखिया प्रतिनिधि रैजाउल आलम, पससं मो फिरोज़, गयानाथ गोस्वामी, मो० मोना, लायक़, स्थानीय वार्ड सदस्य सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post बारसोई नपं मुख्य पार्षद के घर का मुख्य दरवाजा अज्ञात अपराधियों ने तोड़ने का किया प्रयास पुलिस छानबीन में जुटी
Next post एक्शन एड एसोसिएशन के द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध बिहार अभियान के अंतर्गत निकला गया प्रभात फेरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial