बारसोई नपं मुख्य पार्षद के घर का मुख्य दरवाजा अज्ञात अपराधियों ने तोड़ने का किया प्रयास पुलिस छानबीन में जुटी
बारसोई नगर पंचायत के वर्तमान मुख्य पार्षद विमला देवी के घर का मुख्य द्वार (कोलेपसुल गेट) को रात्रि करीब 1 बजे से 2 बजे के आसपास अज्ञात असामाजिक अपराधि द्वारा खोले जाने का प्रयास किया गया । जिससे गेट में लगी ताला टूट गई । मध्यरात्रि में गेट पर खटखट की आवाज होने पर मुख्य पार्षद विमला देवी जग गई और घर के लोगों को जगाने हेतु आवाज दी । लोगों के आवाज सुनकर अज्ञात अपराधी फरार हो गए । मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने दुरभाष पर बारसोई थाने में घटना की सुचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ उनके घर पहुंची। तथा गेट को खुलवाने के उपरांत इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। अचानक घटित इस घटनाक्रम से मुख्य पार्षद एवं उनके परिजन सहमे हुए हैं । वहीं पुलिस मामले में छानबीन कर रही है ।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
