देवउठनी एकादशी पर गंगा बैराज अटल घाट पर लाखों ने किया स्नान
Read Time:2 Minute, 17 Second
कानपुर संवाददाता अनुज तिवारी
देवउठनी एकादशी सभी 24 एकादशी में सबसे शुभ और मंगलकारी मानी जाती है। इस एकादशी को देवोत्थान एकादशी, देव प्रबोधिनी एकादशी और डिठवन एकादशी के नाम से भी जाना जाता हैं। इस दिन से सनातन धर्म में सभी मांगलिक कार्य होने प्रारंभ हो जाते हैं क्योंकि श्री हरि निंद्रा से जाग कर सभी भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करते हैं और इस दिन भगवान हरि के एक रूप शालिग्राम का तुलसी जी से विवाह भी किया जाता है।आज 4 नवंबर, 2022 को देवउठनी एकादशी है। यह सभी 24 एकादशी में सबसे शुभ और मंगलकारी मानी जाती है। इस एकादशी को देवोत्थान एकादशी, देव प्रबोधिनी एकादशी और डिठवन एकादशी के नाम भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की निद्रा के बाद जाग्रत होते हैं। ऐसे में जगत के पालनहार के जागते ही 4 महीनों से रुके हुए सभी तरह के मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। धार्मिक मान्यता है कि सभी एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ मानी जाने वाली इस एकादशी का व्रत करने वालों को स्वर्ग और बैकुंठ की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा बैराज अटल घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर भगवान हरि विष्णु माया तुलसी व गंगा मैया की पूजा आराधना कर प्रसाद एवं दान किया। सुबह 4:00 बजे से अटल घाट गंगा बैराज पर श्रद्धालुओं के उमड़ने लगी भीड़ और सभी ने अपने घर परिवार की सुख सलामती की प्रार्थना की वही गंगा मैया के जयकारा और प्रभु राम की जयकार कर मां गंगा का आभार व्यक्त किया।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
