April 29, 2026

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुई छिनतई के आरोपी के घर कुर्की जब्ती के लगाए इश्तहार आरोपी कोढ़ा गैंग के सदस्य ।

Read Time:2 Minute, 39 Second

कोढ़ा संवाददाता श्रवण शर्मा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की घटना के फरारी अभियुक्त स्थानीय थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव के पप्पू यादव और और रोबिन के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर चल अचल संपत्ति कुर्क कर नीलाम करने का आदेश पारित हुआ है। गाजीपुर के जमानिया थाना क्षेत्र के अवर निरीक्षक के पी सिंह ने कहा कि गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र के उमेश मौर्य बीते 22 अप्रैल को बैंक से एक लाख पचहत्तर हजार रूपये निकाल के घर जा रहे थे तभी बैंक से ही रेकी कर रास्ते से रुपए छिन कर फरार हो गया था। घटना के बाद वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पूछताछ के आधार पर जुराबगंज के पप्पू यादव उर्फ रोबिन के रूप में आरोपी की पहचान की गई थी। जिसका नाम पता का सत्यापन किया गया। न्यायालय के द्वारा मई 2022 में अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी की गई थी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आरोपी के ठिकाने पर कई बार छापेमारी की गई बाद में न्यायालय के द्वारा चल अचल संपत्ति कुर्क कर नीलाम करने का आदेश पारित हुआ है । जिसके तहत स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के साथ आरोपी के घर पर ग्रामीणों की उपस्थिति में इश्तिहार लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस पदाधिकारी द्वारा आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सनद रहे कि कोढ़ा गैंग के नाम से कुख्यात जुराबगंज गांव के आरोपी के विरुद्ध आए दिन पुलिस पदाधिकारी की दबिश पडती रहती है। इसी के कारण गांव में पुलिस पदाधिकारी के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अवर निरीक्षक उदय कुमार पुलिस बल चौकीदार उपस्थित थे।

Previous post देवउठनी एकादशी पर गंगा बैराज अटल घाट पर लाखों ने किया स्नान
Next post 65 लीटर 250 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ एक जुगाड़ गाड़ी एवं तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial