धड़ल्ले से बिक रही है कदवा थाना क्षेत्र में शराब प्रशासन बेखबर।
नवीन मेहता (कदवा)
21 अप्रैल 2016 से राज्य में पूर्ण रूप से शराब बंदी का असर भले ही चारों ओर दिखने लगा हो लेकिन कदवा थानाक्षेत्र में यह बेअसर साबित दिख रही है। एक और जहां शराब बंदी का असर से सड़क दुर्घटना से लेकर कई अपराधिक घटनाओं में भी कमी नजर आने लगी है । वही कदवा थाना क्षेत्र में इसका असर बिल्कुल बेअसर साबित हो रहा है। मालूम हो कि कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ी, महम्मदपुर, कुम्हला, नर्गद्दा ,असयानी, सागढरी, मेंढौल ,निखरा, सररिया,परलिया, कुर्सेल, कचौरा, कदवा, निझरा, कदमटोला, नदी पुर, सहित लगभग 25 से अधिक गांवों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है । जिससे एक और शराब के कारोबारी फल फूल रहे हैं वहीं इस पर नकेल कसने में कदवा पुलिस बिल्कुल ही विफल साबित हो रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कुछ गांवों में चुलाई शराब बनाई जाती है और कुछ गांवों में बिक्री होती है जो कुम्हला, सागढर , नन्दनपुर कुर्सेल बदबाबारी, से लाकर बिक्री की जाती है । गुरुवार को कुम्हड़ी पंचायत निवासी सुरेश मंडल शराब पीकर प्रखंड मुख्यालय में दिन दोपहर खुलेआम हो हंगामा करते तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे हंगामा करते कदवा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इस बाबत कदवा पुलिस ने क्षेत्र में शराब बेचने की सूचना से इनकार किया है उन्होंने कहा कि सूचना पर अविलंब कार्रवाई की जाती है ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
