कदवा में नही रुक रहा है ईंट, गिट्टी, बालू से लदे ओवरलोड वाहनों का परिचालन ।
नवीन मेहता (कदवा)
राज्य सरकार खनन विभाग के पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसने, गिट्टी बालू से लदे ओवरलोड वाहनों पर कारवाई करने की अधिकार के वावजूद कदवा में यह बिल्कुल बेअसर साबित हो रहा है। खनन विभाग के पदाधिकारी द्वारा कभी कभार कदवा में छापेमारी की जाती हो । इसके बावजूद कदवा में सफेद बालू का अवैध खनन, बालू और गिट्टी से लदे ओवरलोड वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से जारी रहती है जो रुकने का नाम नही ले रहा है । नाम नही छापने के शर्त पर गिट्टी व्यवसायी ने बताया कि इंट्री माफिया खनन पदाधिकारी का नाम बेचकर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का परिचालन धरल्ले से करवाते है। जानकारी देते हुए समाजसेवी पंकज यादव ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खेल में कई लोगों की मिलीभगत होती है यदि ऐसा नहीं होता तो थाना मुख्य द्वार से सोनेली जैसे भीड़भाड़ बाजार से रात दिन बालू और गिट्टी से लदे ओवरलोड वाहनों का परिचालन नही होता। इतनी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नही होने से बिहार सरकार को लाखों रुपए का राजस्व घाटा होता है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय ने बताया कि मामले में जांचोपरांत दोषियों पर कारवाई की जाएगी ।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
