April 6, 2026

कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एनआरसी बरारी भेजा गया

Read Time:2 Minute, 20 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में कुपोषण से पीड़ित दो बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बरारी स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी भेजा गया। यह पहल स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है, ताकि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को समय पर उचित उपचार मिल सके।आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. नथिश अकबर ने बताया कि जांच के दौरान दो बच्चों में गंभीर कुपोषण के लक्षण पाए गए। दोनों बच्चों की लंबाई और वजन सामान्य से काफी कम है तथा वे अत्यधिक कमजोर पाए गए। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार और पोषण देखभाल के लिए एनआरसी बरारी केंद्र भेजा गया है।उन्होंने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों का विशेष तरीके से इलाज किया जाता है। यहां बच्चों को पौष्टिक आहार, दवा तथा नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाती है, जिससे उनकी सेहत में सुधार हो सके।डॉ. अकबर ने बताया कि एनआरसी केंद्र में भर्ती बच्चों के साथ रहने वाले अभिभावकों को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा परिजनों को प्रतिदिन 100 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है, ताकि इलाज के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी तरह के कुपोषण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Previous post मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी महापौर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Next post गैस किल्लत की खबर के बाद आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्टॉक पर्याप्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial