कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एनआरसी बरारी भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में कुपोषण से पीड़ित दो बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बरारी स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी भेजा गया। यह पहल स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है, ताकि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को समय पर उचित उपचार मिल सके।आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. नथिश अकबर ने बताया कि जांच के दौरान दो बच्चों में गंभीर कुपोषण के लक्षण पाए गए। दोनों बच्चों की लंबाई और वजन सामान्य से काफी कम है तथा वे अत्यधिक कमजोर पाए गए। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार और पोषण देखभाल के लिए एनआरसी बरारी केंद्र भेजा गया है।उन्होंने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों का विशेष तरीके से इलाज किया जाता है। यहां बच्चों को पौष्टिक आहार, दवा तथा नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाती है, जिससे उनकी सेहत में सुधार हो सके।डॉ. अकबर ने बताया कि एनआरसी केंद्र में भर्ती बच्चों के साथ रहने वाले अभिभावकों को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा परिजनों को प्रतिदिन 100 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है, ताकि इलाज के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी तरह के कुपोषण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
